5 दिन बैंक बंद, 26 से 30 सितंबर तक ब्रेक; हड़ताल से पहले निपटा लें काम

Reena Sharma
1 Min Read

जमशेदपुर में 26 से 30 सितंबर तक लगातार पांच दिनों तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। 26 सितंबर को चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार की छुट्टी है, जबकि 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल रहेगी। इससे नकद निकासी, चेक क्लीयरेंस समेत अन्य सेवाओं पर असर पड़ सकता है।

22 सितंबर से आंदोलन की शुरुआत

बैंककर्मी 22 सितंबर को काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। 24 सितंबर को देशभर में प्रदर्शन और स्टेट कैपिटल में धरना देने का कार्यक्रम है।

28 से 30 सितंबर तक हड़ताल

बेफी और ऑल इंडिया पीएनबी इंप्लाइज एसोसिएशन की जमशेदपुर यूनिट ने तीन दिवसीय हड़ताल को सफल बनाने की रणनीति तय की। प्रमुख पीएनबी शाखाओं पर बैनर और झंडे के साथ प्रदर्शन भी होगा।

Advertisement

ग्राहकों से जरूरी काम पहले निपटाने की अपील

बैठक में बैंक कर्मचारियों ने ग्राहकों को होने वाली परेशानी पर खेद जताया। साथ ही आंदोलन को नैतिक समर्थन देने की अपील की गई।

महीने के अंत में बढ़ सकती है परेशानी

11 सितंबर की एक दिवसीय हड़ताल के बाद तीन दिन बैंक बंद रहे थे। अब पांच दिनों की लगातार बंदी से महीने के अंत में ग्राहकों की परेशानी बढ़ने की आशंका है।

Share This Article