पंचायत चुनाव को लेकर मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण प्रारंभ, दिए जरूरी दिशा निर्देश

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन-2022 को लेकर रविन्द्र भवन साकची में P1(प्रथम मतदान अधिकारी), माइकल जॉन सभागार बिष्टुपुर में P2(द्वितीय मतदान अधिकारी) तथा टाउन हॉल सिदगोड़ा में P3(तृतीय मतदान अधिकारी) का प्रशिक्षण कार्यक्रम दो पालियों में संपन्न हुआ। अनुमंडल पदाधिकरी धालभूम संदीप कुमार मीणा तथा प्रशिक्षण कोषांग की वरीय पदाधिकारी ज्योत्सना सिंह द्वारा रविन्द्र भवन में आयोजित प्रशिक्षण सत्र का निरीक्षण कर प्रशिक्षणार्थियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। अनुमंडल पदाधिकरी धालभूम ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि मास्टर ट्रेनर द्वारा दिए जा रहे जानकारी को ध्यानपूर्वक सुने। ताकि मतदान दिवस को किसी तरह की कोई चूक नहीं हो। मौके पर उन्होने मतदान अधिकारियों से प्रशिक्षण से संबंधित प्रश्न भी पूछे जिसका सभी ने संतोषजनक जवाब दिया।

प्रशिक्षण सत्र में शामिल मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को मतदान प्रक्रिया, विभिन्न प्रपत्रों को भरने, डिस्पैच सेंटर व रिसिविंग सेंटर में किन प्रपत्रों को लेना है और जमा करना है इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। मतपेटी खोलने व सील करने का प्रशिक्षण दिया गया। सावधिक पैकेट, आवधिक पैकेट व अन्य पैकेट के बारे में तथा किन लिफाफों को खुला जमा करना है इसकी भी जानकारी दी गई। मौके पर मास्टर ट्रेनर अजय सिंह, आशीष मणी तथा अन्य मास्टर ट्रेनर उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *