जमशेदपुर : जिला उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश के आलोक में दूसरे दिन भी शहरी क्षेत्र के बार व रेस्टोरेंट में छापेमारी अभियान चलाया गया। माप व तौल विभाग द्वारा कदमा व सोनारी क्षेत्र के 10 बार व रेस्टोरेंट में छापामार कार्रवाई की गई।

जिसमें 6 पर लीगल मेट्रोलॉजी एक्ट 2009 के तहत कार्रवाई की गई। स्क्रैच एंड स्पोर्ट बार, मरीन ड्राइव, रिलेक्स बार, 7th हेवन, सोनारी, ब्लूम्स, सोशल 75, बिष्टुपुर, थार ओएसिस रेस्टोरेंट एन्ड बार में छापेमारी की गई।

छापेमारी टीम में शशि संगीता बाड़ा, निरीक्षक माप व तौल बिष्टुपुर, मथाई मुर्मू, सहायक माप व तौल, अमल देवघरिया सर्विस इंजीनियर शामिल थे।

