एएसए ने डीसी को सौंपी पूर्व सांसद लिखित पुस्तिका,उपायुक्त ने आदिवासी समाज में व्याप्त कुरीतियों पर लिया संज्ञान

Anupam Kumar
1 Min Read

जमशेदपुर। आदिवासी सेंगेल अभियान (एएसए) का प्रतिनिधिमण्डल सेंगेल युवा छात्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष तिलका मुर्मू के नेतृत्व में उपायुक्त विजया जाधव से बुधवार को मिला और उन्हें ग़ुलामी से आज़ादी की ओर पुस्तिका भेंट की। उपायुक्त ने गम्भीरता से आदिवासी समाज में व्याप्त कुरीतियां जैसे डायन बिसाहि, दंडोम (सामाजिक जुर्माना), बरोन (सामाजिक बहिष्कार), नशापान इत्यादि का संज्ञान लिया। तिलका मुर्मू ने माझी परगना व्यवस्था के वंश परम्परागत होने, ज़्यादातर के अपनपढ-पियक्कड़ होने, डायन खोजने एवं बात-बात पर तुग़लकी एवं एकतरफ़ा फ़ैसला लेने के क्रियाकलापों से अवगत कराया। उपायुक्त ने गम्भीरता के साथ सभी बातों का संज्ञान लिया और एएसए के राष्ट्रीय अध्यक्ष सालखन मुर्मू के समाज सुधार कार्य की जानकारी दी।तत्पश्चात् उन्होंने भविष्य में किसी भी प्रकार की सम्बंधित घटना पर त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमण्डल में आदिवासी सेंगेल अभियान के केंद्रीय संयोजक बिमो मुर्मू और सेंगेल माझी अर्जुन मुर्मू, सेंगेल कार्यकर्ता घनश्याम टुडू शामिल थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *