मिरर मीडिया : सामान्य प्रेक्षक अखौरी शशांक सिन्हा ने रविवार को राजकीय पॉलिटेक्निक धनबाद में चल रहे मतगणना कार्य का निरीक्षण किया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 के द्वितीय चरण में बाघमारा और धनबाद में हुए मतदान की मतगणना राजकीय पॉलिटेक्निक धनबाद में की जा रही है।

मतगणना स्थल पर सामान्य प्रेक्षक अखौरी शशांक सिंहा, नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी प्रेम कुमार तिवारी, बंदोबस्त पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी प्रभाकर कुमार सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार पांडेय, जिला पंचायती राज पदाधिकारी अजीत सिंह सहित अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद है।