पूर्व मंत्री यदुनाथ बास्के के निधन से शोक में झारखंड मुक्ति मोर्चा का झंडा 3 दिन तक झुका रहेगा : रामदास सोरेन

Anupam Kumar
1 Min Read

जमशेदपुर।झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ आन्दोलनकारी नेता सह पुर्व मंत्री यदुनाथ बास्के का निधन विगत दिनों 1 जून को हो गया ! यदुनाथ बास्के का निधन होने से झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी की बहुत बड़ी क्षति हुई है । झारखंड अलग राज्य के आन्दोलन में उनकी अहम भूमिका थी। उनके निधन से झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी शोक में है। झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला पूर्वी सिंहभूम 3 दिवसीय शोक मनाने का निर्णय लिया है। अगले 3 दिनों तक जिला में झारखंड मुक्ति मोर्चा के और से किसी भी तरह का सामूहिक / सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगी। यह जानकारी घाटशिला विधायक एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्वी सिंहभूम जिला के अध्यक्ष रामदास सोरेन ने दी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *