दुकानदार नहीं कर रहे सुरक्षा मानकों का पालन, बिष्टुपुर में 4 दुकानों को नोटिस

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : बीते दिनों मानगो नगर निगम क्षेत्र के रिहायसी इलाके में टायर गोदाम में आगजनी की घटना के बाद दुकानों की जांच की जा रहीं है। आज बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के 4 दुकानों की जांच किया गया। इस जांच में दुकानदारों के द्वारा टायर की वास्तविक स्टॉक कितनी है इसकी जानकारी प्रदान करने में दुकानदार असमर्थ रहें। 2 दुकानदारों के द्वारा आवासीय परिसर में गोदाम का संचालन किया जा रहा है। जिसमे से 1 दुकानदार के द्वारा भारी मात्रा में बेसमेंट में टायर स्टॉक करने के लिए गोदाम के लिए उपयोग किया जा रहा है ।। जांच में अग्निशमन यंत्र का प्रयोग किसी भी दुकान या गोदाम में नहीं किया जा रहा है। फायर अनापत्ति प्रमाणपत्र किसी भी दुकान व भंडारण स्थल में नहीं पाया गया। खुराना इंटरप्राइजेज शॉप नंबर-9, आरआर स्क्वायर, मेन रोड, बिष्टुपुर, खुदरा विक्रेता है व दुकानदार के द्वारा किसी अन्य स्थल में भंडारण नहीं होने की बात कही गई।

टायर जंक्शन दुकान संख्या 7 मेन रोड बिष्टुपुर दुकान है लेकिन आवासीय परिसर के कैंपस में 1 कमरे में लगभग 100 की संख्या में भंडारण किया हुआ पाया गया। टायर हाउस स्वामी भवन मुख्य सड़क बिष्टुपुर जमशेदपुर में दुकान है और गुरुद्वारा बस्ती बिष्टुपुर में स्टॉक भंडारण, बेसमेंट में भंडारण किया हुआ पाया गया जो कि आवासीय परिसर है। ऑटो टायर सेंटर, होल्डिंग संख्या 08, ओम टावर, मेन रोड बिष्टुपुर में स्टॉक का हिसाब की सही जानकारी अपर्याप्त थी। अकास्मिक दरवाजे को बंद कर आलमीरा से ब्लॉक किया हुआ पाया गया। दुकान में भारी मात्रा में टायर का भंडारण पाया गया। इस जांच में उड़नदस्ता दल के साथ नगर प्रबंधक के द्वारा किया गया। विशेष पदाधिकारी ने चिन्हित दुकानदारों को जिनके पास सुरक्षा मानकों का ध्यान नहीं रखा गया है उनको नोटिस निर्गत कर नियमसंगत करवाई करने के लिए निर्देशित किया गया।

Advertisement
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *