जमशेडपुर। केंद्र सरकार कि अग्निपथ योजना के विरोध मे कांग्रेस आज पूरे प्रदेश के 81 विधानसभा क्षेत्रों मे प्रदर्शन कर रहा है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय कि अगुवाई मे प्रदेश कार्यालय से डीसी ऑफिस तक पैदल मार्च कर अग्निपथ योजना का विरोध किया। मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि केंद्र सरकार नोजवानो के साथ खेल रही हैं और एक दिन यही नौजावान केंद्र कि सरकार के साथ खेलेगी। वहीं प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि राहुल गाँधी ने नेतृत्व मे पूरे देश भर मे कांग्रेस अग्निपथ योजना का विरोध कर रही हैं।वहीं आज पूरे प्रदेश के एकासियों विधानसभा मे प्रदर्शन किया जा रहा हैं।