झारखंड के मुख्यमंत्री ने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाक़ात : राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार के समर्थन पर चर्चा संभव

मिरर मीडिया : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को दिल्ली पहुंचे जहाँ उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार मुलाक़ात की। आपको बता दें कि इस मुलाक़ात के सियासी गालियारे में कई मायने निकाले जा रहें है तो इसे राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के समर्थन देने पर भी चर्चा की बाट की जा रही है। हालांकि अभीतक JMM असमंजस की स्थिति में है और समर्थन पर अपना रुख तय नहीं कर पाई है।

गौरतलब है कि NDA से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू है जबकि दूसरी तरफ UPA ने यशवंत सिन्हा को अपना उम्मीदवार बनाया है।

Share This News

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Latest Articles