जमशेदपुर : धनबाद में छात्राओं पर किए गए लाठीचार्ज का विरोध पूरे राज्य भर में किया जा रहा है। अपनी मांग लेकर पहुंची छात्राओं पर इस तरह लाठीचार्ज की हर ओर निंदा की जा रही है। छात्र संगठन आंदोलित है। इस आक्रोश की आग जमशेदपुर तक भी पहुंची है। शहर के साकची में अभाविप समर्थकों ने हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर आक्रोश प्रकट किया। अभाविप की ओर से इस तरह का आंदोलन पूरे राज्य में किया जा रहा है। वहीं अभाविप की ओर से धनबाद के एसडीएम को बर्खास्त करने की मांग की गई है। प्रदेश मंत्री पवन घोष ने कहा कि धनबाद की छात्राएं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर मंत्री बन्ना गुप्ता से मुलाकात करना चाह रही थी। लेकिन स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें रोका गया। एसडीएम ने बर्बरता पूर्ण तरीके से छात्राओं पर लाठीचार्ज किया। छात्राओं पर लाठीचार्ज करना कहीं से जायज नहीं था लाठीचार्ज के बगैर भी काम हो सकता था लेकिन जल्दबाजी कर के छात्रों पर लाठीचार्ज करवाया गया।
धनबाद में छात्राओं पर लाठीचार्ज का जमशेदपुर में विरोध, अभाविप ने राज्य सरकार का पुतला दहन कर जताया आक्रोश

Leave a comment