Homeदेशनीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास : जैवलिन थ्रोअर में भारत को दिलाया...

नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास : जैवलिन थ्रोअर में भारत को दिलाया गोल्ड मेडल : PM ने दी बधाई


ओलंपिक खेलों में भारत का 13 साल बाद पहला गोल्ड मेडल


मिरर मीडिया : टोक्यो ओलंपिक के जैवलिन थ्रोअर में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीत कर इतिहास रह दिया हैं। नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल हासिल किया है। नीरज ने 87.58 की सर्वश्रेष्ठ दूरी तय करते हुए गोल्ड पर कब्जा किया। क्वालिफिकेशन राउंड में भी नीरज अपने ग्रुप में टॉप पर रहे थे। बता दें कि 2008 बीजिंग ओलंपिक के बाद ये भारत का पहला गोल्ड मेडल है। इस बाबत PM ने ट्वीट कर बधाई दी।

https://twitter.com/narendramodi/status/1423982290296721411?s=19

गौरतलब हैं कि जैवलिन थ्रो के फाइनल में नीरज चोपड़ा शुरुआत से ही सबसे आगे रहे। उन्होंने अपनी पहली ही कोशिश में 87.03 मीटर की दूरी तय की है। वहीं दूसरी बार में उन्होंने 87.58 की दूरी तय करी। इसी के साथ उन्होंने अपने क्वालिफिकेशन रिकॉर्ड से भी ज्यादा दूर भाला फेंका है। जैवलिन थ्रो में ये भारत का अब तक का सबसे पहला मेडल है।

गौरतलब हैं कि ओलंपिक खेलों में ये भारत का 13 साल बाद पहला गोल्ड मेडल है। नीरज चोपड़ा से पहले बीजिंग ओलंपिक में शूटिंग में अभिनव बिंद्रा ने गोल्ड मेडल जीता था। ये ओलंपिक में भारत का कुल दूसरा व्यक्तिगत गोल्ड है। इससे पहले भारत ने हॉकी में 8 गोल्ड मेडल जीते हैं।  

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular