आदित्यपुर क्लस्टर कौशल प्रशिक्षण केंद्र में असेसमेंट कार्य संपन्न, प्रशिक्षणार्थियों को उपलब्ध कराया जाएगा रोजगार व स्वरोजगार

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के ईएसटी एण्ड पी घटक के तहत आदित्यपुर क्लस्टर कौशल प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षणार्थियों का असेसमेंट कार्य सम्पन्न किया गया। आदित्यपुर क्लस्टर कौशल प्रशिक्षण केंद्र में इंडियन आयरन एण्ड स्टील स्किल काउंसिल आफ इंडिया द्वारा “फिटर लेवलिंग अलाइनमेंट एण्ड बैलेनसिंग” जॉब रोल पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।

वर्तमान में कुल 4 बैचों में प्रशिक्षण प्रदान किया गया है, जिसमें 1 बैच जुगसलाई नगर परिषद, एक बैच जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति तथा 2 बैच आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत आने वाले प्रशिक्षणार्थियों का है। कुल 30 प्रशिक्षणार्थियों को लेकर एक बैच का गठन किया गया है। असेसमेंट कार्य में सफलतापूर्वक पास करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार व स्वरोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

वहीं कदमा थाना क्षेत्र के इच्छुक श्रमिकों का मुख्यमंत्री जॉब कार्ड योजना के तहत जॉब कार्ड बनाकर उपलब्ध कराया गया। साथ ही किए जाने वाले विभिन्न कार्यों की जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के जॉब कार्ड वितरण कार्य में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के सामुदायिक संगठनकर्ता सलोनी सामद श्रमिकों के साथ उपस्थित रहे।

Advertisement

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *