जेेएनएसी के विशेष पदाधिकारी ने साकची सैरात बाज़ार का किया निरीक्षण, अनाधिकृत स्टॉल को 24 घंटे का समय

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार के द्वारा साकची स्थित सैरात बाजार का निरीक्षण किया गया। बाजार निरीक्षण के दौरान बेरिकेडिंग में किए जाने वाले संशोधन को यथा शीघ्र व्यवस्थित करने के लिए निर्देशित किया गया।


पार्किंग स्थल बसंत सेंट्रल के सामने वाले स्थल में अनाधिकृत स्टॉल को 24 घंटे के भीतर स्वतः हटाने का निर्देश दिया। उसके बाद अतिक्रमण हटाने का कार्य किया जाएगा। वहीं उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम के निर्देश अनुसार स्मार्ट पार्किंग व स्ट्रीट फूड वेंडर को व्यवस्थित करने के लिए नगर प्रबंधक व टाटा स्टील लैंड डिपार्टमेंट को योजना तैयार कर प्रस्तुत करने के लिए कहा गया।

Advertisement
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *