आदर्श नगर में पेयजल के लिए हाहाकार, 1 सप्ताह से आपूर्ति नहीं, गंदा पानी पीकर बच्‍चें की तबीयत खराब

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : मानगो के आदर्श नगर में पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है। बीते एक सप्‍ताह से वहां गंदे पानी की आपूर्ति की जा रही है। आज गंदा पानी पीकर 6 वर्षीय बालक बड़का गोराई की तबीयत खराब हो गई। इसकी सूचना मिलते ही भाजपा नेता विकास सिंह पहुंचे। बस्‍ती के लोगों ने भाजपा नेता विकास सिंह को अपनी परेशानी से अवगत कराते हुए बताया कि बस्ती में 1 सप्ताह से पेयजल की आपूर्ति नहीं की जा रही है और जब कभी पानी आता है तो पानी इतना गंदा और बदबूदार रहता है किसी काम का वह पानी नहीं रहता। जिसकी शिकायत उन्होंने विभाग के कनीय अभियंता से बार बार की लेकिन उनकी बात को अनसुना कर देते हैं और मामले का ठीकरा एनएचएआई के संवेदक पर फोड़ देते हैं। इसके चलते एक सप्ताह से आज तक मरम्मत का कार्य नहीं हो पाया और लोग शुद्ध पानी पीने के लिए तरस रहे हैं। मौके पर पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने दूरभाष पर कार्यपालक अभियंता व कनीय अभियंता को मामले की जानकारी देकर टूटे हुए पाइप की मरम्मत कराने को कहा। साथ ही कहा कि अगर जल्द जलापूर्ति नहीं होगी और लोगों की समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ तो स्थानीय लोगों के साथ पेयजल स्वच्छता विभाग के कार्यालय में प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान विनय साहू, शिव शाह, सूरज प्रसाद, चंदन मंडल, साधना गोराई, उषा मंडल, रीता देवी, सुनीता देवी,रवि यादव, ऋषि यादव, हर्ष यादव, अरुण यादव, रंजन शर्मा, संजय गोराई, विशाल मंडल, सुशील यादव,महादेव यादव ,अंकित प्रसाद, निरंजन कुमार निर्मल देवी, दीपक गौराई, विनोद सिंह, प्रमोद यादव ,हर्ष प्रसाद मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *