जमशेदपुर : टेल्को पति-पत्नी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 37 वर्षीय प्रेमी सलित कुमार के साथ मिलकर उनकी अपनी नाबालिग बेटी ने ही अपने ही माता-पिता की हत्या कर फरार हो गई थी। दोनों को पुलिस ने बिरसानगर के ओमनगर से दबोचा है। जानकारी देते हुए एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि आरोपी सलित पूर्व में भुपेंद्र के मकान पर किराए में रहता था। इसी बीच उसकी पहचान भुपेंद्र के बेटी से हुई थी। जनवरी माह से सलित बिरसानगर ओमनगर में रह रहा था। इसके बाद से दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ने लग गया। घटना की रात दोनों घर से भागने वाले थे। देर रात एक बजे वह भुपेंद्र के घर पहुंचा। भुपेंद्र की बेटी भागने को तैयार थी। इसी बीच भुपेंद्र की नींद खुल गई। सलित ने पास रखे कुकर से भुपेंद्र पर वार कर दिया जिसके बाद सविता की भी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों वहां से भाग निकले। जांच के क्रम में पुलिस ने सलित को गिरफ्तार किया जिसके बाद मामला साफ हो गया। पुलिस ने घटना स्थल से घटना में प्रयुक्त हथौड़ा और एक प्रेशर कूकर बरामद कर लिया है। प्रेमी सलित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जबकि नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
डबल मर्डर केस का सच आया सामने, जाने पुलिस ने कैसे किया खुलासा

Leave a comment