जमशेदपुर : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जिला प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता सेनानी व उनके परिजनों को घर-घर जाकर सम्मानित किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम संदीप कुमार मीणा, डीसीएलआर रवींद्र गगराई, मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव समेत अन्य पदाधिकारियों ने स्वतंत्रता सेनानियों व उनके परिजनों को सम्मानित किया।

इन्हें किया गया सम्मानित
- अखौरी बालेश्वर सिन्हा (स्वतंत्रता सेनानी), पिता- स्व. अखौरी जगन्नाथ सिन्हा, आदित्यपुर
- सरोज देवी(आश्रित), पति- स्व प्रभाष चंद्र ठाकुर, नया बस्ती बागबेड़ा
- निभा सेन गुप्ता, (आश्रित), पति- स्व. सुकुमार सेन गुप्ता, बेसरा अपार्टमेंट सोनारी
- सी. शुभलक्ष्मी(आश्रित), पति- स्व सीवी राव, राजेंद्रनगर कॉलोनी शीतला मंदिर के पीछे
- शैलजा सिन्हा (आश्रित), पति- स्व कृष्णा नंद सहाय, विजया गार्डेन, बारीडीह
- आरती बसाक (आश्रित), पति- स्व विजय कृष्ण बसाक, गुणमय कॉलोनी, मानगो
- नीलम शर्मा (आश्रित), पति- स्व रामअवतार सिंह, क्रॉस रोड सोनारी
- नीलिमा कर्मकार (आश्रित), पति- स्व एस. कर्मकार, जोन एक, बिरसानगर
