मिरर मीडिया : आज की बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा दोपहर करीब 3.15 बजे हुआ, जब सायरस मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे। सूर्या नदी पर बने पुल पर उनकी कार डिवाइडर से टकराई। पुलिस अधिकारी ने कहा कि कार चालक समेत उनके साथ यात्रा कर रहे अन्य दो लोग घायल हो गए। सभी घायलों को गुजरात के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गौरतलब है कि आयरलैंड में जन्मे साइरस ने आयरलैंड की नागरिकता हासिल की थी। 28 दिसंबर 2012 को टाटा समूह के अध्यक्ष बने थे। टाटा ग्रुप ने 24 अक्टूबर 2016 को साइरस मिस्त्री को चेयरमैन पद से हटा दिया था। साइरस मिस्त्री उद्योगपति पलोनजी शापूरजी मिस्त्री के बेटे थे। पालोनजी ने आयरिश महिला से शादी की थी। पलोनजी शापूरजी की बेटी अल्लू की शादी नोएल टाटा से हुई। नोएल रतन टाटा के सौतेले भाई हैं।