काली मंदिर का वार्षिक उत्सव पर पहुंचे बीसीसीएल के सीएमडी और रागिनी सिंह, की पूजा अर्चना
Anchor :- झरिया के लोदना स्तिथ माँ रक्षा काली मंदिर में धूम धाम से वार्षिक पूजा का आयोजन किया गया। आपको बता दें कि मंगलवार को रात भर यहां के पुजारी के द्वारा देवी काली की विधि विधान एवं मंत्र उच्चारण के साथ पूजा व आराधना की गई। जिसके साथ पूरा वातावरण मातामय हो गया। वही मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागिनी सिंह उपस्थित हुई एवं मां काली की आराधना एवं पूजा अर्चना कर परिवार एवं समस्त कोयलांचल वासियों के लिए सुख समृद्धि की कामनाएं की।

इसके साथ ही बीसीसीएल के CMD समीरन दत्ता उनकी धर्मपत्नी सहित कई बीसीसीएल के अधिकारियों उपस्थित हुए और मां देवी की पूजा अर्चना कर पूरे कोयलांचल वासियों के लिए सुख समृद्धि की कामनाएं की। आपको बताते चलें कि यह पूजा पिछले 97वर्ष से बड़े ही धूम धाम से होती आई है, कोरोना काल में भी सादगी से पूजा की गई थी, इस बार पूरे 2वर्ष के बाद बड़े पैमाने पर पूजा और मेला का आयोजन किया गया है,
वही इस दौरान श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखी गई इसके साथ ही जय मां काली जयघोष से पूरा लोदना क्षेत्र भक्तिमय हो गया वही रात भर मां काली की पूजा पाठ व बलि दी गई।

