मिरर मीडिया : अब जल्द ही फ्री व्हॉट्सऐप कॉलिंग पर कॉल के लिए चार्ज रूपी ग्रहण लगने वाला है। जी हाँ सबकुछ ठीक रहा तो व्हॉट्सऐप कॉल करने पर भी आपको चार्ज देने पड़ सकते हैं। मोदी सरकार ने लोगों से राय जानने के लिए दूरसंचार बिल का मसौदा जारी किया है। बिल में प्रवधान है कि व्हॉट्सऐप, फेसबुक के ज़रिए कॉल या मैसेज भेजने की सुविधा को टेलीकॉम सेवा माना जाएगा। इसके लिए इन कंपनियों को लाइसेंस लेना पड़ेगा।
आपको बता दें कि देश की टेलीकॉम कंपनियां लगातार इस बात की शिकायत करती रही हैं कि व्हॉट्सऐप और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म उपभोक्ताओं को मैसेज या कॉल करने की सेवा देते हैं जिससे उन्हें नुकसान होता है। इन टेलीकॉम कंपनियां का कहना है कि उनकी सेवाएं टेलीकॉम सेवा के तहत आती है। इस मुद्दे पर लोगों की राय जानने के लिए बिल के मसौदे को सार्वजनिक किया गया है। 20 अक्टूबर तक इस बिल के प्रावधानों को लेकर लोग अपनी राय दे सकेंगे। लोगों को राय मिलने के बाद बिल को संसद में पेश किया जाएगा।

