मिरर मीडिया : 5G के युग में भारत ने प्रवेश कर लिया है। भारत में पीएम नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को 5G सर्विस को लॉन्च कर दी है। इस मौके पर केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे। पहले फेज में भारत के 13 शहरों में 5G सर्विस की शुरुआत हो रही है। पहले फेज में अहमदाबाद, बेंगलुरु, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, गांधीनगर, गुरुग्राम, हैदराबाद, जामनगर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और पुणे में 5G की सेवा शुरू होगी। इस बीच मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो दिसंबर 2023 तक पूरे भारत में 5जी सेवाएं शुरू करेगा।

इस बाबत पीएम मोदी ने कहा कि नया भारत, टेक्नोलॉजी का सिर्फ कंज्यूमर बनकर नहीं रहेगा, बल्कि भारत उस टेक्नोलॉजी के विकास में, उसके इम्प्लीमेंटशन में एक्टिव भूमिका निभाएगा। भविष्य की वायरलेस टेक्नोलॉजी को डिजाइन करने में, उससे जुड़ी मैन्युफैक्चरिंग में भारत की बड़ी भूमिका होगी. 2G, 3G, 4G के समय भारत टेक्नोलॉजी के लिए दूसरे देशों पर निर्भर रहा। लेकिन 5G के साथ भारत ने नया इतिहास रच दिया है।
वहीं भारती एंटरप्राइजेज के फाउंडर-चैयरमैन सुनील भारती मित्तल ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण दिन है। एक नए युग की शुरुआत हो रही है। यह शुरुआत आजादी के 75वें वर्ष में हो रही है और देश में एक नई जागरूकता, ऊर्जा की शुरुआत करेगी। यह लोगों के लिए कई नए अवसर खोलेगा।