मिरर मीडिया : बंगाल की खाड़ी में बनने वाले साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर आगामी दिनों देखने को मिल सकता है। लिहाजा 12 से 15 अक्टूबर तक मानसून फिर अपना रंग दिखा सकती है। यानी इस दौरान वर्षा होने की पूरी संभावना है। आपको बता दें कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी वातावरण में मौजूद है। जिसकी वज़ह से सुबह के समय में गर्मी होती है और दोपहर होते होते नमी और गर्मी के मिश्रण से गर्जन और वज्रपात वाले बादल बनते हैं।
झारखंडके अधिकतर जिलों में 12 और 13 अक्टूबर तक बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। बारिश का असर बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा, पाकुड़, साहिबगंज, देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, लातेहार, लोहरदगा, रांची, गुमला, सिमडेगा के इलाकों में देखने को मिलेगा। मौसम केंद्र ने लोगों को चेतावनी के मद्देनजर सावधान और सतर्क रहने की सलाह दी है। इसके साथ ही सुरक्षित स्थानों पर चले जाने की बात कही है।