आज सभी की कोर्ट में पेशी
मिरर मीडिया : गैंग्स ऑफ़ वासेपुर के नाम से चर्चित धनबाद का वासेपुर में बीते रविवार को हुए डबल मर्डर कांड का उदभेदन कर लिया गया है। हालांकि पुलिस के मुताबिक दोनों की हत्या प्रेम प्रसंग के विवाद में हुई थी दोनों को किसने मारा इसका पता नहीं चल रहा था। वहीं इधर प्राप्त जानकारी के अनुसार वासेपुर की गनी काॅलोनी के दबंग सद्दाम ने अपने तीन भाइयों के साथ मिलकर दोनों युवकों को मार डाला था। इस संदर्भ में पुलिस ने गुलाम मुस्तफा उर्फ मिस्टर, साकिब अंसारी और शकील अंसारी उर्फ बैरिस्टर को हत्या में प्रयुक्त हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आज सभी की कोर्ट में पेशी होगी। हालांकि सद्दाम फरार है। उसकी तलाश हो रही है।
सूत्रों कि माने तो वारदात के दो दिन पहले शुक्रवार को जब सद्दाम नमाज पढ़ने गया तो वहां सोहेल मिल गया। दोनों में जमकर मारपीट हुई। इसके बाद सद्दाम ने सोहेल की हत्या करने का इरादा कर लिया। इसके लिए अपने तीन भाइयों को तैयार किया। रविवार सुबह से ही सोहेल पर नजर रखी जा रही थी। हालांकि सोहेल भी उनका इरादा भांप गया था और अकेले नहीं निकल रहा था। रात में सन्नाटा देख अपने साथी साहिल के साथ निकल गया। सुनसान गली में पहुंचते ही सद्दाम व उसके भाइयों ने दोनों को मार डाला। बता दें कि साहिल गुड़िया खान का रिश्तेदार था। सद्दाम उसे नहीं मारना चाहता था। बताया कि साहिल को छोड़ देने पर वह सबको बता देता, इसलिए उसे भी मारना पड़ा।
सोमवार को सद्दाम के घर के बाहर लोगों ने खून का धब्बा देखा तो उसके घर पहुंच गए और उसके भाइयों को पीटने लगे। इस बीच पुलिस भी पहुंच गई और सद्दाम के चारों भाइयों को हिरासत में ले लिया। पहले तो उन्होंने पुलिस को उलझा दिया। बताया कि बैरिस्टर दर्जी का काम करता है। काम के दौरान कैंची लगने से अंगुली कट गई थी जिससे खून बह गया। पुलिस ने सद्दाम को बुलवाने का प्रयास किया। भाइयों से उसकी जानकारी ली, मगर पता नहीं चला। तब खून के धब्बे की फोरेंसिक जांच कराई। इसमें पता चला कि खून बैरिस्टर का नहीं, बल्कि सोहेल का है। इसके बाद पुलिस ने सख्ती की तो आरोपित टूट गए और राज उगल दिया। सद्दाम के एक भाई को निर्दोष पाते हुए छोड़ दिया गया।