बुरी तरह आग से झुलसी छात्रा, एमजीएम से रिम्स रेफर

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : घर में खाना बनाने के दौरान भुइयांडीह ह्यूम पाइप बस्ती निवासी एक छात्रा बुरी तरह झुलस गयी। उसे इलाज के लिए परिजन तत्काल एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे। मिली जानकारी के मुताबिक छात्रा का नाम सोनी कुमारी है। वह साकची गुरुद्वारा स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ती है। उसकी मां ने कि दोपहर को वह घर पर खाना बना रही थी। चूल्हे में किरोसीन डालने के दौरान वह आग की चपेट ने आ गई। आग धीरे धीरे उसके पूरी शरीर पर फैलने लगा। किसी तरह घर वालों ने आग पर काबू पाया और उसे इलाज के लेकर गए। वहीं डॉक्टर ने बताया कि छात्रा का 80 प्रतिशत शरीर झुलस गया है। उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया जा रहा है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *