जलेश्वर महतो के बयान पर ब्राह्मण समाज में उबाल : ब्राह्मण समाज व बीजेपी नेताओं ने किया पुतला दहन

mirrormedia
2 Min Read

मिरर मीडिया : कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो द्वारा ब्राह्मणों को कसाईखाने के संचालक कहे जाने को लेकर मंगलवार को ब्राह्मण समाज एवं बीजेपी नेताओं के द्वारा रणधीर वर्मा चौक पर पुतला दहन किया गया। इस दौरान मौजूद लोगों ने जलेश्वर महतो मुर्दाबाद के नारे लगाए।

वही ब्राह्मण समाज के सदस्यों ने बताया कि जलेश्वर महतो के विवादित बयान को लेकर उनका पुतला दहन किया जा रहा है। जलेश्वर महतो ने ब्राह्मणों पर बूचड़खाने और कसाईखाने के संचालन का घिनौना आरोप लगाया है। इसके  खिलाफ ब्राह्मण सेना एवं जय परशुराम सेना के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। साथ ही मांग करते हुए कहा कि जलेश्वर महतो सभी ब्राह्मण समाज से माफी मांगने का काम करें।

वहीं बीजेपी के नेता मुकेश पांडे ने बताया कि पिछले 15-20 दिनों से पूरे भारत में पर्व त्यौहार चल रहा है। और ब्राह्मण समाज जन कल्याण हेतु पूजा पाठ कर रहे हैं और जन कल्याण हेतु पूजा करवा भी रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने ब्राह्मणों के बारे में आपत्तिजनक बयान दिया। पूरा ब्राह्मण समाज आहत है। ब्राह्मण समाज गौ पूजक है। उनके निंदनीय बयान का ब्राह्मण समाज विरोध करता है। साथ ही कांग्रेस से मांग करते हुए कहा कि ऐसे कम मानसिकता वाले लोगों को पार्टी से निकाल दे।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *