वोटर लिस्ट में आज से जोड़े जा रहे नाम, विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, 6 दिसंबर तक चलेगा अभियान

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 के अंतर्गत 30 नवंबर से 06 दिसंबर तक समावेशी सप्ताह मनाया जा रहा है। इस अभियान के तहत थर्ड जेंडर, विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह, वर्कर, 80+ आयु वर्ग, दिव्यांगजन, आश्रय गृहों में निवास करने वाले सभी अर्हता प्राप्त नागरिकों का मतदाता सूची में शत-प्रतिशत निबंधन सुनिश्चित कराया जा रहा है। अभियान के सफल संचालन को लेकर उपायुक्त विजया जाधव द्वारा सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, विशेष पदाधिकारी, जमशेदपुर अक्षेस कार्यपालक पदाधिकारी, मानगो नगर निगम व जुगसलाई नगर परिषद को व्यक्तिगत अभिरूचि लेते हुए समावेशी सप्ताह के सफल क्रियान्वयन करने का निदेश दिया गया है। 30 नवंबर से 06 दिसंबर तक समावेशी सप्ताह दौरान विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह व दुरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले जनसमूह को अभियान के तहत मतदाता सूची में निबंधन की कार्रवाई की जाएगी। 2 दिसंबर जिलान्तर्गत सभी रैन बसैरों आश्रय गृहों में आवासित पात्र नागरिकों का निबंधन के लिए अभियान चलाया जाएगा। 3 दिसंबर को अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर जिलास्तर, अनुमंडल स्तर, प्रखण्ड स्तर व अन्य सभी स्तरों पर आयोजित कार्यक्रमों में पात्र दिव्यांगजनों का निबंधन व मतदाता सूची में मार्किंग की जाएगी। 80+ आयु वर्ग व दिव्यांगजनों के निबंधन के लिए विशेष अभियान और इस श्रेणी के मतदाताओं का शत-प्रतिशत सत्यापन करते हुए छूटे हुए पात्र नागरिकों का निबंधन 04 दिसंबर को किया जाएगा। सभी पात्र थर्ड जेंडर, सेक्स वर्कर के निबंधन के लिए अभियान 05 व 06 दिसंबर को चलाया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *