मिरर मीडिया : राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा देश में राष्ट्रीय जेंडर अभियान की शुरूआत की गई है। यह अभियान आगामी 23 दिसंबर तक जारी रहेगा। राष्ट्रीय जेंडर अभियान के तहत सखी मंडल की सदस्यों ने आज जागरूकता रैली निकाली।
अभियान के माध्यम से महिलाओं के बीच उनके विरूद्ध हिंसा से जुड़े विभिन्न पहलुओं, महिला हिंसा की रोकथाम, महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण, बाल विवाह की रोकथाम, स्वास्थ्य के प्रति सजगता के साथ लैंगिक समानता, समाज में सक्रिय भगीदारी के लिए आगे आना शामिल है।