झारखंड की हेमंत सरकार के तीन वर्ष को भाजपा ने बताया लूट का वर्ष : आरोप पत्र जारी करते हुए कहा यह पत्र राज्य की जनता का

mirrormedia
2 Min Read

मिरर मीडिया : झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार को तीन साल पूरे होने पर प्रदेश भाजपा ने आरोप पत्र जारी किया है। हेमंत सोरेन के कार्यकाल को लूट का दौर बताया गया। साथ ही कहा कि सरकार के इस कार्यकाल में लूट की छूट है। आज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने पार्टी कार्यालय में सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी करते हुए जवाब मांगा है। मौके पर कहा कि झामुमो, कांग्रेस और राजद की संयुक्त सरकार भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रखी है। राज्य में संरक्षित भ्रष्टाचार हो रहा है।उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार अपने किसी वायदे पर टिक नहीं सकी है।

1932 के खतियान और नियोजन नीति पर यह सरकार राजनीति करती रही। हर साल पांच लाख युवाओं को रोजगार नहीं तो संन्यास के वादे हुए। सरकार चाहे तो खुद से संकल्प लाकर नियोजन नीति ला सकती थी पर उसकी मंशा ही ठीक नहीं है। पिछड़ों के हित की बात करने वाली यह सरकार उनकी विरोधी ही है।बगैर आरक्षण के पंचायत चुनाव कराए। नगर निकाय के चुनाव से वह बच रही। इसकी तुलना में मोदी सरकार ने सबसे अधिक सशक्त पिछड़े समाज को ही बनाया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल में भी भरपूर जगह दी है।पिछड़ा आयोग को सशक्त किया गया है।

आरोप पत्र के संबंध में कहा कि यह पत्र राज्य की जनता का है। सरकार को जनता के सवालों का जवाब देना होगा। मौके पर सोशल मीडिया की टीम की ओर से वीडियो क्लिप में सरकार की विधि व्यवस्था, करप्शन, मतांतरण, रोजगार और अन्य पर राज्य सरकार के कारनामे को बताया गया।

Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *