जमशेदपुर : सरायकेला- खरसावां जिले में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। घटना राजनगर- चाईबासा मार्ग की बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 8 लोगों की हालत नाजुक है। घायलों की कुल संख्या करीब एक दर्जन बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए राजनगर सामुदायिक केंद्र लाया गया। जहां से स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है। हादसा इतना भयानक था कि लाशें इधर-उधर बिखर गई। घटना की सूचना मिलते ही राजनगर थाना पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक घने कोहरे के कारण वैन अनियंत्रित होकर पलट गया। यह वैन चाईबासा की ओर से मजदूरों को लेकर आ रहा था, जिसमें महिला मजदूर सहित सात की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पिकअप वैन में करीब 30 मजदूर सवार थे। सभी ढलाई मजदूर बताए जा रहे हैं। फिलहाल राजनगर थाना पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है।
भीषण सड़क हादसा : 30 मजदूरों को लेकर जा रही पिकअप पलटी, 7 की मौत, 8 की हालत नाजुक, राहत कार्य में जुटी पुलिस

Leave a comment