अनुमंडल कार्यालय में मनाई गई स्वामी विवेकानंद जयंती

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : अनुमण्डल पदाधिकारी घाटशिला सत्यवीर रजक द्वारा आज स्वामी विवेकानन्द की जयंती युवा दिवस के रूप में अनुमण्डल कार्यालय में मनाया गया। इस अवसर पर स्वामी जी के चित्र पर माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजन किया गया।अनुमण्डल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि अपने छोटे से जीवनकाल में विवेकानंद समूचे विश्व को अलौकिक विचारों की ऐसी बेशकीमती पूंजी सौंप गए, जो आने वाली शताब्दियों तक मानव जाति का मार्गदर्शन करती रहेगी, स्वामी विवेकानन्द के कहे हर शब्द हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। इस अवसर पर पुनम कुमारी वर्मा, उप-कोषागार पदाधिकारी, घाटशिला ने स्वामी जी को याद करते हुए उनके मूल वचन ‘‘उठो, जागो और तब तक नहीं रुको, जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए’’ को अपने जीवन में आत्मसात करने व प्रेरणादायक बताया। इस कार्यक्रम के दौरान कुलदीप टोप्पो, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, घाटशिला, जयप्रकाश करमाली, कार्यपालक दण्डाधिकारी, घाटशिला, केशव भारती, कार्यपालक दण्डाधिकारी, घाटशिला, अनुमण्डल कार्यालय, उप-कोषागार व उप-निबंधन कार्यालय, घाटशिला के सभी कर्मी मौजुद हुए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *