जमशेदपुर : जरूरतमंद लोगों के बीच मानगो विकास समिति के तत्वावधान में जे आर पब्लिक स्कूल परिसर में दौ सौ कम्बल का वितरण किया गया। इस अवसर पर युवा समाज सेवी अविनाश सिंह राजा मुख्य व्यवस्थापक के रुप में उपस्थित हुए। समिति के अध्यक्ष ओंकार नाथ सिंह व महिला शाखा की अध्यक्षा किरण सिंह ने सभी जरूरतमंदों को चिह्नित कर कूपन उपलब्ध कराया तथा निश्चित समय व स्थान पर उपस्थिति के बाद उनको ससम्मान बैठाने के बाद उपस्थित अतिथियों ने सबको ससम्मान कम्बल ओढ़या।सभी कम्बल पाकर संतुष्ट नज़र आए। इस अवसर पर कमल कान्त झा, राय शशिभूषण शर्मा, धनंजय शुक्ल, मो मतीउल्लाह, अनिल कुमार साहु, विकास जायसवाल, श्याम बिहारी सिंह, सौरभ सिंह गोलू, हीरा प्रसाद सिन्हा, डा. अनिल कुमार सिंह, विनय सिंह, दिलीप सिंह, अंकुश अग्रवाल, राम नरेश राय, चंदन सिंह, कुशाग्र सिंह, हर्षित सिंह, मंगल नामता, महेश, अंकुश नामता, विकास भूमिज, ऋत्विक नामता, लखन महावीर, प्रकाश भूमिज सहित अनेक सहयोगी उपस्थित थे।
मानगो विकास समिति ने जरूरतमंदो के बीच बांटे कंबल

Leave a comment