आगे निकलने की होड़ में आपस में भिड़े अखाड़ा समिति, विसर्जन जुलूस के दौरान मारपीट

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : जमशेदपुर में रामनवमी का विसर्जन जुलूस शनिवार को भी निकाला गया। आज के विसर्जन जुलूस के दौरान दो अखाड़ा समिति आपस में ही भिड़ गए। इस दौरान दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। एक दूसरे पर अखाड़ा समितियों ने ही पथराव कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों गुटों को अलग किया और पथराव को बंद कराया। इसके बाद से पुलिस की सुरक्षा में विसर्जन जुलूस को फिर से शुरू कराया गया है। बताया जाता है कि सोनारी के परदेशी पाड़ा स्थित ललन अखाड़ा और कपाली के अखाड़ा समिति का विसर्जन हो रहा था। विसर्जन जुलूस के दौरान आगे निकलने को लेकर दोनों अखाड़ा समितियों के लोग रोड पर हंगामा करने लगे। इस दौरान दोनों के बीच पहले नोकझोंक शुरू हुई और फिर मारपीट हो गई। दोनों के बीच हुए हंगामे के बाद जमकर बवाल हुआ। दोनों ओर से पथराव हुआ, जिसमें 4 लोगों के घायल हो गए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *