मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, डीसी व एसएसपी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का 03 अप्रैल, सोमवार को टीनप्लेट कंपनी(TCIL) के एक्सपेंशन प्रोजेक्ट के ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होना प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने डीसी विजया जाधव व वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने अन्य पदाधिकारियों के साथ टीनप्लेट कंपनी स्थित कार्यक्रम स्थल का दौरा किया तथा की जा रही तैयारियों की जानकारी कंपनी प्रबंधन से ली। जिले के वरीय पदाधिकारियों ने कहा कि सभी संबंधित तैयारियां ससमय पूरी कर ली जाए। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था रहेगी। कार्यक्रम स्थल के निरीक्षण के दौरान डीसी व एसएसपी ने मुख्य मंच का निरीक्षण कर मंच पर कार्यक्रम के दौरान कौन-कौन होंगे इसकी जानकारी ली, मीडिया गैलरी तथा अन्य आगंतुकों के बैठने के स्थान, परिसर की साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय व अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री का सोनारी हवाईअड्डा पर हवाई मार्ग से आगमन होना है जहां से सड़क मार्ग द्वारा कार्यक्रम स्थल पहुंचेगे। सड़क मार्ग में पड़ने वाले प्रमुख चौक-चौराहों में दण्डाधिकारी तथा पुलिस पदाधिकारी के साथ-साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती रहेगी। डीसी व एसएसपी द्वारा सड़क मार्ग का बारिकी से निरीक्षण कर दण्डाधिकारी तथा पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सभी अधिकारी अपने दायित्व का पूरी तरह से निर्वहन करें। इस दौरान एसडीएम धालभूम पीयूष सिन्हा, जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन, ट्रैफिक डीएसपी कमल किशोर तथा अन्य मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *