अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह : बाल सुधार गृह एवं अपार्टमेंट में चलाया गया जागरूकता अभियान : मॉक ड्रील के माध्यम से दी गई जानकारियां

Uday Kumar Pandey
2 Min Read

मिरर मीडिया : अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह के तहत आज दिनांक 17 अप्रैल 2023 को धनसार स्थित बाल सुधार गृह एवं बैंक मोड़ स्थित कृष्णा अपार्टमेंट में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान बाल सुधार गृह में मौजूद बाल कैदी,पदाधिकारी, कर्नल, जगुआर के जवान एवं उपस्थित कर्मियों को अग्निशमन उपकरण को विशेष रूप से ऑपरेट करने की जानकारी दी गई। वही कृष्णा अपार्टमेंट में रह रहे सभी लोगों को भी अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रील के माध्यम से विभिन्न प्रकार की जानकारियां दी गई।

अग्निशमन पदाधिकारी लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि 14 अप्रैल 2023 से शुरू अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह 20 अप्रैल 2023 तक चलेगा। इस दौरान इस अग्नि सुरक्षा पर कई जागरूकता कार्यक्रम और प्रशिक्षण आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल 1944 दिन शुक्रवार को मुंबई बंदरगाह में एक विक्टोरिया डॉक नामक जहाज में लदे विस्फोटक पदार्थ में भीषण अग्निकांड हुई थी। उस अग्निकांड में 800 लोगों की जान गई थी तथा 80000 घर जलकर राख हो गया था। जिसमे फायर सर्विस कर्मी द्वारा आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन आग बुझाने के क्रम में 66 अग्निशमन कर्मी शाहिद हो गए थे। उसी के उपलक्ष में शहीद जवानों को श्राद्धजली देते हुए 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक शैक्षणिक स्थान, हॉस्पिटल, सामूहिक स्थान, होटल इत्यादि स्थानों पर जाकर आमजनों को आग से बचाव से संबंधित जागरूक किया जाता है।

मौके पर अग्निशमन पदाधिकारी लक्ष्मण प्रसाद, प्रधान अग्नि चालक मनोज मोहन सिंह, अग्नि चालक मनीष कुमार, बाल सुधार गृह के पदाधिकारी, जगुआर के जवान, संबंधित कर्मी एवं कृष्णा अपार्टमेंट के निवासी मौजूद रहें।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *