जमशेदपुर : चांद के दीदार के साथ पाक रमजान मुकम्मल हो गया और खुशियों भरी ईद सेवईयों की मिठास के साथ मनाई जा रही है। इसे लेकर सुबह से ही मस्जिदों में रौनक रही। मस्जिदों में आज लोग नमाज अदा कर एक-दूसरे को मुबारकबाद दे रहे है। जुगसलाई, परसुडीह, मानगो, धातकीडीह, कदमा, आजादनगर, बागबेड़ा समेत सभी मस्जिदों में भी इद-उल-फितर की नमाज अदा की गयी। मस्जिदों से लेकर ईदगाहों और घरों तक आज ईद की खुशियों का अलग ही नूरानी रंग है। मौके पर शहर के मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय की भीड़ देखते ही बन रही थी। शहर के अलग-अलग मस्जिदों में अलग-अलग समय पर नमाज का समय निर्धारित किया गया था। आम बगान ईदगाह साकची में मुख्य समारोह आयोजित किया गया था। यहां पर भारी संख्या में समुदाय के लोग पहुंचे हुए थे और नमाज अदा की और देश और समाज की बेहतरी के साथ इंसानियत की खातिर परवरदिगार से दुआएं मांगी।
शहर में ईद की रौनक, मस्जिदों से ईदगाह व घरों तक खुशियों का नूरानी रंग

Leave a comment