एलबीएसएम कॉलेज में चिकित्सा शिविर का आयोजन, निःशुल्क जांच व दवाईयों का वितरण

Manju
By Manju
5 Min Read

जमशेदपुर : लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल कॉलेज के एम. पी.ई.एच. में रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर मिडटाउन, ललित नारायण मिश्र सांस्कृतिक व सामाजिक कल्याण समिति जमशेदपुर तथा आई.क्यू.ए.सी. के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। सबसे पहले प्राचार्य डॉ. ए.के.झा तथा मुख्य अतिथि प्रखण्ड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने संयुक्त रूप से चिकित्सा शिविर का उदघाटन किया। रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर मिडटाउन के अध्यक्ष शंकर कुमार पाठक, कुसुम ठाकुर तथा प्रीति सैनी भी मुख्य रूप से उपस्थित थे। प्राचार्य ने सभी अतिथियों का स्वागत और अभिनंदन पौधे तथा साल देकर किया। प्राचार्य ने चिकित्सा शिविर के उद्देश्यों को बताते हुए कहा कि वर्तमान में जिस तरह की परिस्थितियां हम सबों के बीच बनी हुई है, उसमें हर व्यक्ति, बच्चा तथा विद्यार्थियों को अच्छे स्वास्थ्य के लिए स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की जरूरत है। शरीर स्वस्थ रहेगा तभी हम भविष्य में अच्छा कर पाएंगे। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने कहा कि आजकल अधिकतर रोग जीवनशैली संबंधित या हमारे गलत खानपान और मानसिक तनाव के कारण हो जाते हैं। हम सभी अपनी दैनिक जीवन शैली में थोड़ा सा बदलाव करके अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने विद्यर्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप नशे या अन्य वैसे चीजों का सेवन ना करें जिससे आपका स्वास्थ्य खराब हो। अगर आप कड़ी परिश्रम कर अपने स्वास्थ्य और चरित्र के प्रति अनुशासित रहेंगे तो आप जरूर सफल होंगे। इस नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, नेत्र जांच , दंत जांच की गई। हड्डी, आंख, स्त्री रोग व अन्य विशेषज्ञों द्वारा शिक्षकों और विद्यार्थियों का चिकित्सीय जांच किया गया। साथ ही चिकित्सीय परामर्श भी दिए गए। नेत्र जांच में लगभग 125 शिक्षकों तथा विद्यार्थियों ने अपना नेत्र चेकअप करवाया तथा सामान्य स्वास्थ्य जांच 110 विद्यार्थियों ने तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ में 115 छात्राओं ने अपनी जांच करवाई तथा परामर्श लाभ लिया। मंच संचालन राजनीति विभाग के डॉ. विनय कुमार गुप्ता ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर मिडटाउन के अध्यक्ष शंकर पाठक ने किया। इस चिकित्सा शिविर में डॉ. समीर कुमार, डॉ किरण कुमारी, डा. नीलोफर तथा अन्य विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी नि:शुल्क सेवा दी। पूर्णिमा नेत्रालय के द्वारा नि:शुल्क आंख की जांच की गई। 10 जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क ऑपरेशन के लिए रेफर किया गया। मगध हॉस्पिटल द्वारा डा. ज्योति सिंह के नेतृत्व में दांत, हड्डी और स्त्री रोग संबंधी जांच की गई। छात्राओं को पीरियड संबंधी जानकारी प्रदान की गई और अत्याधुनिक आवश्यक 60 सामग्री प्रदान की गई। कैंसर से बचाव के बारे में भी बताया गया। जानकी ट्रस्ट व रोटरी क्लब द्वारा नि:शुल्क दवाइयां भी बांटी गई। जोहार एलबीएसएम कॉलेज मिडटाउन व गोल्डन विंग रोट्रेक्ट क्लब के अधिकारियों का स्टोलेशन प्रक्रिया के तहत डिस्ट्रिक्ट चेयर यूथ अफेयर कुसुम ठाकुर द्वारा विशिष्ट अतिथि संगीता झा की उपस्थिति में किया गया।

रोटरी क्लब के अधिकारियों को शपथ दिलाया। तुलसी पौध देकर सम्मानित करते हुए सर्टिफिकेट दिया गया। मलेरिया को लेकर जागरूकता संबंधी पोस्टर भी दिखाए गए व साफ सुथरा रखकर मलेरिया से बचने व मलेरिया मच्छर के न पनपने के लिए जागरूकता को बढ़ाने का संकल्प लिया।

Advertisement

इस चिकित्सा शिविर में रोटरी क्लब के दर्शन सिंह, सरोज कुमार, शिशिर कुमार, डा संगीता झा, अशोक पंकज, सुजीत कुमार झा, अशोक मिश्रा, डॉ. संचिता भुई सेन, डॉ. पुरुषोत्तम प्रसाद, प्रो. संतोष राम, डॉ. मौसमी पाल, डॉ.अजेय वर्मा, डॉ. विजय प्रकाश, प्रो. ऋतु, डॉ. जया कक्षप, डॉ. शबनम, डॉ. सुधीर सुमन, डॉ. प्रशांत, प्रोफेसर मोहन साहू,डॉ. रानी, प्रो. प्रमिला किस्कू, डॉ. संतोष कुमार, प्रो. सलोनी रंजन, प्रो. बाबू राम सोरेन, प्रीति गुप्ता, लुशी रानी मिश्रा, नीतू बाला, संजीव मुर्मू, रेनू पांडे, अनिमेष बख्शी, सुमित्रा सिंकु तथा साथ ही बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *