मिरर मीडिया : धनबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच रार का माहौल देखने को मिला। बता दें कि कांग्रेस क कार्यकर्ताओं ने अपने ही समर्थक की उपेक्षा करते हूर जिला अध्यक्ष संतोष सिंह का पुतला फूंका।

वहीं इस दौरान रणधीर बर्मा चौक पर शुक्रवार की शाम काफी संख्या में कांग्रेस के समर्थक उग्र होकर जिला अध्यक्ष संतोष सिंह मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे।वहीं काफी संख्या में महिला और पुरुष समर्थक मौजूद रहें और लगातार संतोष सिंह मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

इस पूरे मामले पर जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओ ने बताया कि जिला अध्यक्ष संतोष सिंह द्वारा कतरास में प्रेस वार्ता के दौरान जुझारू नेता गुड्डू को नजर अंदाज कर नहीं पहचानने की बात कही गई जिसके खिलाफ कतरास में भी पुतला दहन किया गया है और आज यहां पुतला दहन किया जा रहा है। संतोष सिंह दोहरे चरित्र के है जब तक वह माफी नहीं मांगेंगे उनके खिलाफ दिल्ली तक आवाज उठाते रहेंगे।