मिरर मीडिया : धनबाद के इंडिगो क्लब द्वारा 30 मई से 4 जून तक डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन रेलवे स्टेडियम, धनबाद में किया जाएगा। जिसमें कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी। 4 साल बाद फिर से इस टूर्नामेंट का आयोजन होने जा रहा है। 2018 में आखरी बार इस खेल का आयोजन हुआ था।

इंडिगो क्लब के सचिव ए आर रहमान ने अधिक जानकारी देते हुए बताया की 6 टीमों को दो ग्रुप में बांटा जायेगा। टूर्नामेंट में हर रोज दो मैच खेले जाएंगे, सेमीफाइनल के पहले सभी मैच लीग में खेले जाएंगे और उसके बाद के सभी मैच नॉक आउट होंगे।
हर मैच 20 ओवर का होगा और आईपीएल की तर्ज पर व्हाइट बाल से खेला जाएगा। टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में इंडिगो क्लब से खेल की शुरुआत करने वाले खिलाड़ी शाहबाज नदीम को सम्मानित किया जायेगा। हर मैच में ट्रॉफी और प्राइज भी दिया जायेगा।

