मिरर मीडिया : धनबाद में सेफ्टी टैंक की सफाई के दौरान एक बड़ा हादसा होने की खबर सामने आई है। बता दें कि धनबाद क्षेत्र के भूली में सेफ्टी टैंक की सफाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया है जहाँ दम घुटने से एक सफाईकर्मी की मौत हो गई है।
वहीं दो अन्य लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। दोनों का इलाज धनबाद के ही एक निजी अस्पताल चल रहा है। घटना श्रमिक नगरी भूली बी टाइप कॉलनी में घटित हुई है।

बता दें कि मृतक को पोस्टमार्टम के लिए SNMMCH लाया गया है। इधर घटना की सूचना मिलते ही धनबाद विधायक राज सिन्हा SNMMCH पहुंचे। जहाँ मृतक के परिजनों से हादसे की जानकारी ली।

