मिरर मीडिया : पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में कार्यरत कार्यपालक अभियंता संजय कुमार को एसीबी की टीम ने गिरफ्तार कर धनबाद न्यायालय में पेश किया। जिसके बाद अग्रतर करवाई हेतू एसीबी कार्यालय भेज दिया गया।
संजय कुमार वर्तमान में दुमका में पदस्थापित हैं एसीबी ने उन्हें रांची स्थित उनके आवास बसंत विहार कॉलोनी अरगोडा से सुबह में गिरफ्तार किया जिसके बाद धनबाद कोर्ट में पेशी की गई।
पूरे मामले पर जानकारी देते हुए एसीबी डीएसपी नितिन खंडेलवाल ने बताया कि संजय कुमार तत्कालीन कार्यपालक अभियंता गिरिडीह जिन पर शौचालय निर्माण, चापाकल और डिप बोरिंग में अवैध वसूली का आरोप में नामजद अभियुक्त है। वर्तमान में यह दुमका में पदस्थापित है इन्हें रांची स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया है पहले से भी इन पर दो मामले दर्ज हैं जिसमे आपदा प्रबंधन मद से दस्तावेजों से छेड़ छाड़ कर राशि निकासी का भी मामला दर्ज है। कुल मिलाकर अब तक 3 मामले इनके विरुद्ध दर्ज हैं।
बता दें कि रांची से गिरफ्तारी के बाद पहले आरोपी का मेडिकल कराया गया जिसके बाद धनबाद कोर्ट में पेशी की गई। पद का दुरुपयोग और दस्तावेजों का छेड़छाड़ कर करीब दस करोड़ गबन की बातें सामने आई है हालांकि राशी कितनी गबन हुई है इस मामले पर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।