अब तक 7 लाख 75 हजार से अधिक बच्चों को लगाया गया एमआर का टीका

mirrormedia
1 Min Read

एमआर अभियान के 36वें दिन 07 हज़ार से अधिक बच्चों को दिया गया टीका

मिरर मीडिया : मीजल्स रूबेला उन्मूलन को लेकर 12 अप्रैल से शुरू एमआर अभियान कार्यक्रम के 36वें दिन जिले के 7421 बच्चों को मीजल्स रूबेला का टीका दिया गया।

इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने बताया अब तक कुल 775238 बच्चों को मीजल्स रूबेला का टीका दिया जा चुका है। वही आज की बात करें तो आज का लक्ष्य 7704 बच्चों को टीका लगाना था, जिमसें कुल 7421 बच्चों को आज टीका लगाया गया है। उन्होंने सभी से अपील की है कि जिले के सभी बच्चे (9 माह से 15 वर्ष तक) को मीजल्स रूबेला का टीका अवश्य लगवाएं। ताकि हर एक बच्चा स्वस्थ और सुरक्षित रहे।

आज बाघमारा में 2947, बलियापुर में 535, गोविंदपुर में 1388, धनबाद सदर में 359, झरिया में 305, निरसा में 932, तोपचांची में 497, टुंडी में 458 बच्चों को एमआर का टीका लगाया गया।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *