सरयू राय और बन्ना गुप्ता का मामला पहुंचा कोर्ट : मानहानि की शिकायत पर 29 मई को अगली सुनवाई

mirrormedia
2 Min Read

मिरर मीडिया : चाईबासा व्यवहार न्यायालय के एमपी एमएलए कोर्ट में सरयू राय के खिलाफ झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मानहानि का शिकायत दर्ज करवाया है। इस शिकायत पर बन्ना गुप्ता की गवाही दी हुई। अब इस मामले में 29 मई को अगली सुनवाई की तारीख तय की गई है।

दरअसल, चाईबासा व्यवहार न्यायालय के एमपी-एमएलए के विशेष न्यायाधीश ऋषि कुमार की अदालत में सरयू राय के खिलाफ मानहानि का शिकायतवाद दर्ज कराया है। इसके बाद इस मामले में कल सुनवाई भी और अगली सुनवाई की तारीख भी तय कर दिया गया। इस मामले में अगली सुनवाई 29 मई तय की गयी है।

वहीं, बन्ना गुप्ता के अधिवक्ता प्रकाश झा ने बताया कि पिछले 27 अप्रैल के बाद से मंत्री के खिलाफ सरयू राय द्वारा भ्रामक तथ्यों के आधार पर जिस तरह का खबर फैलायी गयी, उससे उनकी मर्यादा का हनन हुआ है। सरयू राय को लीगल नोटिस भेजते हुए माफी मांगने को कहा गया था, लेकिन उनकी ओर से कोई पहल नहीं की गयी। इसके बाद न्यायालय में शिकायत दर्ज करायी गयी है।

इधर, बन्ना गुप्ता के अधिवक्ता द्वारा भेजी गयी नोटिस के जवाब में विधायक सरयू राय ने बयान जारी कर कहा था कि वे खुद चाहते हैं कि उन्हें कोर्ट के सामने बात रखने का मौका मिले। प्रतिबंधित हथियार और अश्लील वीडियो चैट का विषय भी कोर्ट में ले जायें, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो जाये। इस मामले में सरयू राय ने राज्यपाल से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की थी।

Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *