10 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त, दुकानदारों पर जुर्माना

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : प्रतिबंध के बावजूद सिंगल यूज़ प्लास्टिक का इस्तेमाल धड़ल्ले से हो रहा है। प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के क्रम में आज जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत अभियान चलाया गया। जहां भारी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया गया। चौक बाजार, स्टेशन रोड, गौशाला चौक व डीबी रोड आदि क्षेत्रों में प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक, अतिक्रमण, गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ, खुले में पेशाब करने वालों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया गया।

इस क्रम में दुकानों के सामानों को सड़क पर रख कर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से, प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग और बिक्री करने वाले, घनी आबादी के बीच पटाखे की बिक्री करने, गंदगी फैलाने वालों से जुर्माना वसूला गया। पिंटू गुप्ता स्टोर, जैनी क्रॉकरी, ए के ट्रेंड्स, प्रभु एंड संस पर कुल 5,400 रूपया जुर्माना लगाया गया। वहीं अभियान में कुल 10 किलो प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त किया गया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *