ब्राउन शुगर बेचने का विरोध करने पर युवक पर हमला, एक गिरफ्तार चार फरार

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर बेचने से मना करने पर विरोध करने वाले अमर शर्मा को घायल कर बदमाश फरार हो गए। अमर के गाल, कंधे और गले पर गहरी चोटें आई हैं। फिलहाल अमर का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है। घटना की जानकारी पर पुलिस ने हत्या करने के इरादे से हमला करने के आरोप में निर्मल नगर निवासी अभिजीत मंडल उर्फ कांडी को गिरफ्तार किया है। जबकि चार अन्य फरार हैं। घटना आज दोपहर की है। सीतारामडेरा के कल्याण नगर में मुर्गा पाड़ा के समीप सोमवार की दोपहर गौतम विहार के समीप रहने वाले अमर शर्मा ने ब्राउन शुगर बेच रहें युवको का विरोध किया। जिसके बाद उन बदमाशों ने अमर पर भुजाली से वार कर बुरी तरह घायल कर दिया गया। शर्मा ने बताया कि अभिजीत मंडल पहले ब्राउन शुगर बेचने के आरोप में एक बार जेल जा चुका है। कांडी और उसके साथी ब्राउन शुगर खरीद-बिक्री का कारोबार करते हैं। उसने कांडी को ब्राउन शुगर की बिक्री बंद करने के लिए समझाया था। दोपहर को वह मुर्गा पाड़ा के पास बैठा हुआ था। तभी कांडी, सचिन, गौरव व दो अन्य साथी आए और उसपर भुजाली से हमला कर दिया। जिसके बाद स्‍थानीय लोगों ने उसे अस्‍पताल पहुंचाया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *