मिरर मीडिया : चक्रवाती तूफान विपरजॉय का ज्यादा असर देखने को नहीं मिलेगा। मौसम विभाग की माने तो इस चक्रवात का हल्का प्रभाव पड़ सकता है। जानकारी के अनुसार अरब सागर से ज्यादा दूरी होने की वज़ह से झारखंड में ज्यादा असर नहीं होगा। हालांकि कुछ हल्का प्रभाव पड़ेगा पर इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा।
इस बाबत झारखंड के मौसम विभाग ने बताया कि विपरजॉय तूफान उत्तर पूर्व अरब सागर में स्थित है और अरब सागर की दूरी झारखंड से काफी दूर है। इसी वज़ह से इसका झारखंड में ज्यादा प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा।
वहीं झारखंड और इससे सटे क्षेत्रों में हल्के फुल्के बादल देखने को मिल सकते हैं। इधर एक ट्रफ बिहार से लेकर नार्थ ईस्ट बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है। जिसके कारण भी बादल छाए हुए हैं।
मौसम विभाग के अनुसार दोपहर के पहले गर्मी देखने को मिलेगी जबकि दोपहर के बाद और रात में तापमान थोड़ा सा बढेगा।