मिरर मीडिया : तेज भीषण गर्मी से झारखंड के कई हिस्सों में थोड़ी राहत मिली है। लगातार गर्मी और उमस से परेशान लोगों को अब भी मानसून का इंतजार है। हालांकि मौसम विभाग रांची के अनुसार शनिवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री रहा।
बता दें कि लू के थपेड़ों से धनबाद वासियों को दिन भर परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, 19 जून को अधिकतम तापमान गिरकर 41 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। धनबाद समेत कई जिलों में बारिश की भी संभावना है। जिसका आंसिक असर जिले के कुछ हिस्सों में शनिवार को ही देखने को मिला।
हल्की सी मध्यम बारिश हुई। इसके साथ ही जिले के कुछ हिस्सों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चली। दिन भर आसमान से आग बरसने के बाद शाम को राहत मिली। लेकिन इस भीषण गर्मी से पूरी तरह राहत के लिए मानसून का इंतजार हो रहा है।

