जमशेदपुर : मानगो पुल मंगलवार को लंबा जाम लग गया। जाम के दौरान लोग काफी देर तक परेशान रहे। दिन से ही मानगो पुल पर जाम लगने लगा था। लोग करीब ढाई घंटे तक रेंग-रेंगकर पार हुए। कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैफिक व्यवस्था सामान्य हुई और लोगों को जाम से निजात मिली। इससे पहले आठ सितंबर को मानगो पुल पर इसी तरह जाम लगा था, जो करीब चार घंटे तक रहा। इससे पहले भी कई बार जाम लग चुका है। बार-बार जाम लगने से लोगों को समय से ऑफिस जाने में भी दिक्कतें होती है। हर बार जाम में एक-दो एंबुलेंस भी फंसती है। ऐसे वक्त में मरीज और उसके परिजनों पर क्या गुजरती होगी। लोग अपने किसी खास काम से निकलतें होगें और जाम में फंस जाना लोगों के लिए और परेशानी का सबब बन जाती है।
मानगो पुल पर लंबा जाम, लोग परेशान

Leave a comment