जमशेदपुर : लौहनगरी में श्रावण के पहले सोमवार पर शिव मंदिरों में शिव भक्तों ने शिवलिंग का जलाभिषेक किया। साकची शिव मनोकामना मंदिर पर श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर शिवलिंग का जलाभिषेक किया।

शहर के अन्य मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। वहीं गोविंदपुर के महादेव मंदिर में शिवलिंग का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिर के पुजारी पंडित अनुज ने पूजा-अर्चना कराई।

पुजारी जी ने बताया कि सावन के महीने में शिवलिंग का जलाभिषेक करने का विशेष महत्व है। आज सावन का पहला सोमवार है और इस दिन व्रत-उपवास किया जाता है। इस दिन भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती का पूजन किया जाता है। मान्यता है कि विधि-विधान से व्रत व पूजन करने से जातको की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।