October 1, 2023

Mirrormedia

Jharkhand no.1 hindi news provider

रांची सिविल कोर्ट में हाजिरी लगाने पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल : धोखाधड़ी के लगे आरोपों से किया इनकार

1 min read

मिरर मीडिया : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अमीषा पटेल सोमवार को चेक बाउंस से जुड़े केस में सशरीर हाजिर हुई। रांची सिविल कोर्ट में हाजिरी लगाते हुए अमीषा पटेल ने स्वयं पर लगे सभी आरोपों से इनकार कर दिया।

बता दें कि रांची सिविल कोर्ट ने ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट डी एन शुक्ला की कोर्ट में अमीषा पटेल के मामले की सुनवाई हुई। जहाँ अदालत ने अमीषा पटेल को उनपर लगे आरोप बताये बावजूद इसके अमीषा पटेल ने सभी आरोपों से इनकार कर दिया। अमीषा पटेल की ओर से अधिवक्ता जयप्रकाश ने बहस की। अब अमीषा पटेल को ट्रायल फेस करना पड़ेगा।

गौरतलब है कि यह मामला 2017 का है जहाँ अजय कुमार सिंह लवली वल्र्ड इंटरटेनमेंट के प्रोपराइटर ने अमीषा पटेल पर पैसे ना लौटाने का आरोप लगाया है। लगे आरोपों के मुताबिक फिल्म देसी मैजिक बनाने के नाम पर अजय सिंह ने ढाई करोड़ अमीषा पटेल के खाते में ट्रांसफर किये थे।

वहीं फिल्म नहीं बनाने और पैसे वापस नहीं होने के बाद अजय कुमार सिंह ने निचली अदालत में शिकायतवाद दर्ज कराया। जिसमें अजय सिंह ने अमीषा पटेल पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

Share this news with your family and friends...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.