
मिरर मीडिया : इतनो दिनों से जिस घड़ी का इतंजार करोड़ो भारतीय कर रहे थे, आखिरकार वह दिन आज आ ही गया।
शुक्रवार को दोपहर 2:35 बजे चंद्रयान –3 चांद के सफर पर रवाना हो जाएगा । जो सभी भारतीय के लिए एक ऐतिहासिक क्षण होगा। जिसको लेकर सभी भारतीय में काफी जोश और उत्साह है सभी बस इस ऐतिहासिक क्षण को अपनी आंखो में बसाना चाहते हैं।
बता दें कि देश के महत्वकांक्षी चंद्रयान मिशन अभियान के तहत चंद्रयान –3 को फैट बॉय एलवीएम 3 एम 4 रॉकेट के जरिए प्रक्षेपित किया जाएगा। 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा से होने वाले इस बहुप्रतीक्षित प्रक्षेपण के लिए इसरो जोरो–शोरो से तैयारियों में जुटा हुआ है। चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग अगस्त के आखिरी महीने में निर्धारित है। वैज्ञानिक सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में घंटों कड़ी मेहनत करने के बाद चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग तकनीक में महारत हासिल करने का लक्ष्य साधे हुए हैं। यह मिशन भावी अंतरग्रहीय मिशनों के लिए काफी सहायक साबित हो सकता है ।