परसुडीह में चोरों की करतूत, महिला के हाथ-पैर बांधा, फिर गहने नगदी लेकर फरार

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : परसुडीह में शुक्रवार की देर रात लूटपाट के इरादे से बदमाश एक घर में घुसे। बाथरूम जाने के लिए निकली महिला के हाथ-पैर और मुंह बांधकर घर में लूट की घटना को अंजाम दिया। गहने व नगदी लेकर चलते बने। बदमाशों ने हाथ दो जोड़ी कान का टॉप, एक जोड़ी पायल, एक मंगलसूत्र, एक नथिया, एक मांगटीका और 10 हजार नगद लेकर फरार हो गए। परिजनों के अनुसार एक लाख रुपये से ज्यादा की लूट की गई है। घटना की जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों को दूसरे दिन शनिवार की सुबह मिली। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। जिस वक्‍त घटना को अंजाम दिया गया उस वक्‍त घर में केवल महिलाएं ही थी। बताया जा रहा है कि घर में सुनैना देवी और उनकी बहू ही थी। इसके अलावा एक बच्चा भी था। बाथरूम जाने के लिये जैसे ही प्रिया शर्मा अपने कमरे से बाहर निकली थी कि बदमाशों ने उसे पकड़ लिया था और मुंह दबा दिया था। इसके बाद हाथ-पैर बांध दिए और घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *